अभियंता दिवस के रूप में मनाया गया ई विश्वेश्वरैया की जयंती, अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने की अपील

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन, समस्तीपुर मंडल द्वारा ई. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती को अभियंता दिवस के रूप में मनाया गया। मंडल मुख्यालय स्थित गोल्फ फील्ड स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में रेल मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग एक सौ से अधिक अभियंताओ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ई विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने ई. एम. विश्वेश्वरैया के सम्पूर्ण जीवन के कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। इंजीनियर्स डे कार्यक्रम में सीडीएमएस  केके राय, एसएसई असीम कुमार एव एसएसई जयन्त जी को सेवानिवृत्त होने पर एशोसिएशन द्वारा उनकी भावपूर्ण विदाई की गयी। एसोसिएशन के क्रियाकलापों में सशक्त भूमिका निभाने वाले सक्रिय इंजीनियर्स तथा इंजीनियर्स डे कार्यक्रम में सराहनीय प्रस्तुति के लिए जोनल पदाधिकारियों के द्वारा अभियंताओ को  पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अभियंता दिवस के इस सायंकालीन कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष ई. जीआर महतो द्वारा सम्पन्न हुआ। इस दौरान ई ओंकार नाथ सिंह, ई इंद्रजीत कुमार, ई आनन्द कुमार वर्मा, ई मनोज कुमार, ई हीरा लाल दास, ई अजय कुमार, ई प्रेमनाथ, ई अमित कुमार, ई संजय कुमार, ई कुमार सौरभ आदि ने समारोह को संबोधित करते हुए अपने अधिकार व न्याय के लिए एकजुट होने की अपील की गयी। ताकि रेलवे में अभियंताओ का हो रहे शोषण व दोहन के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज को बुलंद किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *