समस्तीपुर। समस्तीपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में शनिवार को हुई भीषण सड़क हादसे में जहां एक युवा अधिवक्ता की मौत घटनास्थल पर हो गई, वहीं उनके दो बहने जख्मी हो गई। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर – रोसड़ा मुख्य पथ पर रेबाड़ी ढाला के पास शनिवार को ऑटो व बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में समस्तीपुर कोर्ट एक अधिवक्ता की मौत हो गई।


वही घटना में उनकी दो चचेरी बहनें भी जख्मी हो गयी। दोनों को इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। मृतक की पहचान खानपुर थाने के नत्थुद्वार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र कुमार के 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है। मृतक समस्तीपुर कोर्ट में अधिवक्ता थे। जबकि जख्मी में उनकी चचेरी बहन आशा कुमारी व पल्लवी ज्योति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


घटना के संबंध में बताया गया है कि शनिवार को आशा व पल्लवी ज्योति का स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में थी। राजेश को भी कोर्ट जाना था। जिस कारण वह दोनों चचेरी बहन को बाइक पर बैठाकर समस्तीपुर आ रहे थे। इसी दौरान रेबाड़ी ढाला के पास समस्तीपुर की ओर से जा रही ऑटो से उनकी सीधी टक्कर हो गई। जिससे राजेश की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हल्ला होने पर जुटे लोगो ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया।


वही घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर रोसड़ा मुख्यपथ को जाम कर दिया। जिसके कारण लगभग तीन घन्टे से अधिक समय तक सड़क यातायात बाधित रही। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस को लोगो को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वही घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। युवा अधिवक्ता की मौत से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।





