समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में गुरुवार को हिंदी दिवस का आयोजन ईको क्लब के द्वारा किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। पहले सत्र में भूमिका व कवितावाचन तथा दूसरे सत्र में भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक गगन कुमार ने किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी एचएम संजय कुमार यादव ने की तथा कार्यक्रम का संचालन ईको क्लब की सदस्या लक्ष्मी व रितु ने संयुक्त रूप से किया।



कार्यक्रम को शिक्षक कुंदन कुमार मुकेश कुमार मंडल, छात्र आशुतोष, धीरज, पायल, हिमांशु, मुस्कान, स्वभावना, तनुजा, सुधा, सोनाली, तमन्ना , शोभा ,छोटू , रविकिशन, खुशी , शुभम, गणेश, विकास, चांदनी, तनुजा आदि ने संबोधित किया।








