कमला गंगा एक्सप्रेस से मोबाइल लेकर भाग रहे मधुबनी का मोबाइल लिफ्टर गिरफ्तार

समस्तीपुर। चलती ट्रेन से मोबाइल छीनकर भाग रहे मधुबनी के मोबाइल लिफ्टर को आरपीएफ की टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। साथ ही उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया गया। गिरफ्तार मोबाइल लिफ्टर की पहचान मधुबनी जिले के घोघरडीहा के कुलदीप मंडल के रुप में की गयी है। जिसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। रेल पुलिस के द्वारा मोबाइल लिफ्टर में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात विश्वनाथ साह कमला गंगा एक्सप्रेस में पटना से जयनगर की यात्रा कर रहे थे।
जब कमला गंगा एक्सप्रेस समस्तीपुर स्टेशन से खुली और रात के लगभग साढ़े बारह बजे ट्रेन किशनपुर स्टेशन पहुंची। वहां ट्रेन के खुलते ही मोबाइल लिफ्टर ने झपटामारकर विश्वनाथ साह के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। यह देख यात्रियों ने हल्ला किया। यात्रियों की हल्ला सुनकर ट्रेन के स्कॉट में शामिल आरपीएफ की टीम ने मोबाइल लिफ्टर का पीछा किया और स्टेशन परिसर से ही खदेड़कर पकड़ लिया। जिसके पास से स्मार्टफोन भी बरामद किया गया। फिलहाल रेल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *