हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर में मिशन इंद्रधनुष 5.0 के प्रथम चक्र की पूरी प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गयी है। जिले में 11 सितंबर से छह दिवसीय अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगाया जाएगा। डीआईओ डॉ. विशाल कुमार ने बताया कि अभियान की पूरी तैयारी कर ली गयी है। सघन मिशन इंद्रधनुष तीन महीने के दौरान तीन चरणों में पूरा होगा। पहला चरण 11 सितंबर से शुरु होगा। जो 16 सितंबर तक चलेगा। जबकि दूसरा चक्र नौ से 14 अक्टूबर तक एवं तीसरा चक्र 27 नवंबर से दो दिसंबर तक चलेगा।


मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत खसरा और रुबेला से छूटे हुए बच्चों को टीका लगाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए चिंहित सभी 953 एएनएम, 3818 आशा कार्यकर्ता एवं 4318 आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी विशेष निर्देश दिया गया है। साथ ही उनकी जिम्मेदारी के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है। मिशन इंद्रधनुष के तहत जिले के सभी 20 ब्लॉकों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 1629 सत्र स्थलों का चयन किया गया है।


इसमें टीकाकरण के लिए लक्षित बच्चों का लक्ष्य 31 हजार 572 है एवं गर्भवती महिलाओं का लक्ष्य 77 सौ रखा गया है। मिशन इंद्रधनुष अभियान की शतप्रतिशत सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावे शिक्षा विभाग, आईसीडीएस एवं जीविका को भी सहयोग करना है। ताकि अभियान को सफलता पूर्वक पूरा कर शतप्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।


डीआईओ डॉक्टर विशाल कुमार ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान के प्रथम चक्र की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस अभियान की सफलता के लिए सभी टीका केंद्र स्थलों पर सामग्री एवं दवा भी आपूर्ति की गई है । उन्होंने कहा कि 5 साल तक के हर तक बच्चों को टीका लगाए जाएंगे। यह अभियान समस्तीपुर जिले में 11 से 17 सितंबर तक अभियान को पूरा किया जाएगा।





