समस्तीपुर में युवक के सिर में मारी गोली, गंभीर स्थिति में पटना किया गया रेफर

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा राय टोल में रविवार की देर रात अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक युवक के सिर में गोली मार दी गई। जिसे परिजनों के द्वारा गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान मोरवा राय टोल के 20 वर्षीय युवक अंशु कुमार शर्मा के रूप में की गई है।

गोलीबारी की घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि रविवार की रात बदमाशों ने अंशु कुमार शर्मा को बुलाया और फिर उसके सिर में गोली मार दी। बता दे की कई महीने पूर्व मोरवा में दो युवक की गोली मार के हत्या की गई थी। जिसमें बदमाशों ने अंशु के एक बड़े भाई की भी हत्या की थी।

उक्त घटना के बाद अब अंशु शर्मा को भी गोली मारी गई है। जिसे परिजनों के साथ-साथ ग्रामीण भी काफी दहशत में है। घटना के कारणों का खुलासा तो पुलिसिया जांच के बाद ही हो पाएगी  फिलहाल अंशु का इलाज पटना में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *