वाराणसी यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के मद्देनजर बरौनी गोंदिया व पाटलिपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस का अप व डाउन में किया गया रुट डायवर्ट

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी जंक्शन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य हेतु एनआई कार्य किया जा रहा है । इसके मद्देनजर कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया था तथा कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब पूर्व में रद्द किए गए 02 जोड़ी ट्रेनों को निम्नानुसार परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा। 11 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बरौनी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

यह ट्रेन अब परिवर्तित हाजीपुर-पाटलिपुत्र-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं.-जिवनाथपुर-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलायी जायेगी। दिनांक 12 सितंबर से 16 अक्टूबर तक गोंदिया से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं.-पाटलिपुत्र-हाजीपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

इसी प्रकार  20, 24, 27 सितम्बर तथा 01, 04, 08 एवं 11 अक्टूबर को पाटलिपुत्र से खुलने वाली गाड़ी संख्या  22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पाटलिपुत्र-छपरा-सिवान-गोरखपुर-गोंडा-रोजा के रास्ते चलायी जायेगी। जबकि  21, 25, 28 सितम्बर तथा 02, 05, 09 एवं 12 अक्टूबर को चंडीगढ़ से खुलने वाली गाड़ी संख्या 22356 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-गोंडा-गोरखपुर-छपरा-पाटलिपुत्र के रास्ते चलायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *