केंद्रीय मंत्री ने कहा, अब तो दुनिया के ताकतवर नेता पीएम मोदी का ऑटोग्राफ मांगते हैं, इस बात से विपक्ष में खलबली मची है, विपक्षियों के गठबंधन में एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति है

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हाजीपुर से वो सांसद हैं। वही से चुनाव लडेंगे। दुनिया की कोई ताकत उन्हें चुनाव लड़ने से नही रोक सकती। समस्तीपुर जिला अतिथि गृह में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत करते हुए कहा कि देश में एक राष्ट्र एक चुनाव प्रणाली से सार्वजनिक धन की बचत होगी। प्रधानमंत्री की सोच देश के लिए बहुत ही लाभदायक होगी। उन्होंने हाजीपुर लोकसभा सीट पर भी अपनी दावेदारी दिखाई।

उन्होंने बगैर नाम लिए अपने भतीजे चिराग पासवान पर हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने की बात को लेकर कहा कि हमारे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। इधर, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने रोसड़ा में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के स्टेटस का नेता पूरे देश में कोई नहीं है। देश ही नहीं विदेशों में भी पीएम नरेंद्र मोदी का लोग सम्मान करते हैं।

अब देश ही नहीं बल्कि दुनिया पीएम मोदी के कार्य को देख रही हैं और पीएम को सम्मानित कर रही है। उन्होंने कहा कि जी-20 की बैठक हो या फिर ब्रिक्स की बैठक अब तो दुनिया के ताकतवर नेता पीएम मोदी का ऑटोग्राफ मांगते हैं। इस बात से विपक्ष में खलबली मची हुई है। विपक्षियों के गठबंधन में एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति है। एकमत होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अपराध बेलगाम है। सिर्फ समस्तीपुर में बीते एक माह में दर्जन भर से अधिक घटनाएं हुई है। पर बिहार के सीएम को कुछ दिख ही नहीं रहा है।

सम्मेलन को जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, जितेन्द्र कुशवाहा, विश्वनाथ पासवान, संजय कुमार सिंह पप्पू, चंद्रशेखर राय, विनय कुमार सिंह, रामाशंकर नायक, प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार, सूचित मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर नीरज भारद्वाज, जिंदुकान्त मिश्र उर्फ बच्चा झा, रीना सहनी, रीता पासवान, उमाशंकर मिश्रा, डॉ. राकेश रौशन, सरोज कुमार यादव उर्फ स्वयंवर यादव, सच्चिदानंद गुप्ता, सोनी कुमारी, गणेश दास, रमेश कुमार, शेखर पांडेय, बंटी जायसवाल, मधुबाला सिन्हा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *