जनहित एक्सप्रेस का सोनपुर मंडल के बछवारा स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने दिखाई हरी झण्डी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

सोनपुर। सोनपुर रेल मंडल के बछवारा स्टेशन पर अब जनहित एक्सप्रेस का ठहराव शुरू कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज गिरिराज सिंह एवं राज्यसभा सांसद. राकेश सिन्हा द्वारा रविवार को गाड़ी संख्या 13206/05 जनहित एक्सप्रेस का सोनपुर मंडल के बछवारा स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, सोनपुर डीआरएम सहित रेल मंडल के कई अधिकारी उपस्थित थे।

विदित हो कि यात्रियों की सुविधा हेतु सहरसा और पाटलिपुत्र के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 13205/06 सहरसा-पाटलिपुत्र- सहरसा जनहित एक्सप्रेस का बछवारा स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 13206़ पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस  03 सितंबर 2023 से 11.11 बजे बछवारा स्टेशन पहुंचेगी तथा 11.13 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस दिनांक 04 सितंबर 2023 से 02.08 बजे बछवारा स्टेशन पहुंचेगी तथा 02.10 बजे यहां से प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *