समस्तीपुर/पूसा। पूसा ब्लॉक के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या विष्णुपुर बथुआ में राष्ट्रीय पोषण माह की शुरूआत की गई। इस दौरान छात्रों को संतुलित आहार के लिए जागरूक किया गया, वही फास्ट फूड व जंक फूड से बचने की अपील की गयी। स्कूल में आयोजित समारोह की शुरूआत स्कूली छात्रों ने प्रभात फेरी से की। जो स्कूल से चलकर पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर पुनः स्कूल लौटी। बाद में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने संतुलित आहार से जुड़े कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज-लवण, विटामिन, रूक्षांश के करीब 150 से अधिक प्राप्ति स्रोतों से अवगत कराया।



वहीं अनाज, दलहन, तिलहन, मसाले, फल, हरी शाक-सब्जी के नामों को शब्द कार्ड के माध्यम से जानकारी दी गई। मौके पर वक्ताओं ने स्वस्थ जीवन के लिए शुद्ध जल पीने, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने, नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किय। वहीं प्रदूषण, अधिक तेल व मसालेदार भोजन, फास्ट फूड, जंक फूड से बचने एवं भोजन में नियमित फल को जोड़ने पर बल दिया गया।



इस दौरान डायरिया से बचाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रधान बिन्देश्वर साह ने किया। अन्य मौजूद वक्ताओं में शिक्षक साधना कुमारी, चन्द्रशेखर कुमार, कल्पना कुमारी,कमली कुमारी, प्रिया भारती,सूरज कुमार आदि मौजूद थे।





