समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो व प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता के समय सीमा के अंदर पार्टी के संगठन का विस्तार के लिए नीरपुर निवासी इंजीनियर गुलाम जिलानी के आवासीय परिसर में बैठक की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रखड़ अध्यक्ष अशोक मेहता के द्वारा गुलाम जिलानी को प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही अशोक कुमार चौधरी को पंचायत अध्यक्ष नीरपुर तथा हरेकिशुन सहनी को पंचायत कर्पूरीग्राम के पंचायत अध्यक्ष के पद पे मनोनित कर पत्र दिया गया।



इसी के साथ समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत में पार्टी के पंचायत अध्य्क्ष पद पर मनोनयन की प्रक्रिया पूरी हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने सभी लोगों से आगामी 31 अगस्त को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की।


इस बैठक में भाग लेने वालों में संजय कुशवाहा जिला महासचिव, अशोक कुमार चौधरी पूर्व मुखिया प्रत्यासी, हरिलाल सहनी, राम चंद्र महतो, मो लुकमान, मो मुस्ताक, तनवीर आलम, मो आसिफ, सुजीत कुमार, महेश्वर सहनी, मो फैज, मो इजहार, राम नारायण महतो, मुकेश कुमार कुशवाहा, हरेकिशुन सहनी वर्तमान वार्ड सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे।







