समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय में 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय परिसर में प्रभारी डीआरएम सह एडीआरएम जितेंद्र कुमार सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान एडीआरएम जेके सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्षय में हम लोग आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। आज के इस पावन अवसर पर देश की स्वाधीनता संघर्ष में मातृभूमि के लिए बलिदान होने वाले अमर शहीदों देश के लिए सर्वस्व निछावर करने वाले जननायकों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं।




रेलवे की भूमिकाओं पर चर्चा करते हुए एडीआरएम ने कहा कि रेलवे की भूमिका देश की आजादी में महत्वपूर्ण रही है। रेलवे की इसी भूमिका को रेखांकित करते हुए आजादी के अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेल मंत्रालय द्वारा चुने गए 508 स्टेशनों में समस्तीपुर मंडल के 12 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर 6 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टेशन पुनर्विकास की आधारशिला प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर मंडल के समस्त एवं प्रदर्शनी आयोजित किया गया। ताकि देश की युवा पीढ़ी उस देश का एवं पलायन की मानवीय त्रासदी को जान सके।



रेलवे की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर, सगौली से नरकटियागंज, पनियहवा एवं सहरसा सुपौल रेलखंड में ट्रेन की गति 100 किलोमीटर से बढ़ाकर 110 किलोमीटर किया गया है। वही समस्तीपुर दरभंगा किशनपुर रामभद्रपुर रेलखंड तथा मुजफ्फरपुर नरकटियागंज के चकिया, जीवधारा, सेमरा, सगोली, रेलखंड एवं खरपोखरा भैरोगंज स्टेशनों का दोहरीकरण का कार्य पूरा किया गया है। इससे पूर्व एडीआरएम ने कमांडेंट एसजेए जानी व एसी टीएस गोपा कुमार के साथ पैरेड का निरीक्षण भी किया गया। साथ ही शाखा अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया गया। मौके पर सभी शाखा अधिकारी व रेल कर्मी उपस्थित थे।





