
समस्तीपुर। सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में सोमवार को बीसीएम की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता करते हुए सीएस डॉ. एसके चौधरी ने आशा चयन, अश्विनी पोर्टल, मातृ शिशु मृत्यु, परिवार नियोजन, आशा डेथ क्लेम, एनसीडी सहित अन्य कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान सीएस ने कहा कि क्षेत्रों में प्रसव के बाद या प्रसव के दौरान होने वाले मातृ- शिशु मृत्यु की रिपोर्टिंग समय से करें।

साथ ही इसकी जानकारी प्रतिदिन अपडेट करें। इसके अलावे अन्य कार्यों का प्रतिवेदन भी प्रतिदिन अपडेट करते रहें। ताकि समय पर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो सके। साथ ही सही आंकड़ा समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न पंचायतों में दो सौ से अधिक आशा कार्यकर्ताओं का चयन बांकी है।

इसको गंभीरता से लेते हुए पीएचसी प्रभारी एवं संबंधित क्षेत्र के मुखिया से आपसी सामांजस्य बनाते हुए आशा का चयन करना सुनिश्चित करें। वहीं कई प्रखंडों में आशा फैसिलेटटर का भी पद रिक्त है, इस क्षेत्र में भी चयन की प्रक्रिया को पूरा करने में सहयोग करें।

वहीं आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल के कारण होने वाली परेशानियों को देखते हुए क्षेत्र में लोगों को भी स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध करो रहें। मौके पर डीएमओ डॉ. विजय कुमार, डीआईओ डॉ. विशाल कुमार, डीसीएम अनीता कुमारी के अलावे अन्य उपस्थित थे।








