उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले दो से तीन दिन तक बारिश की संभावना

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

पटना। राज्य में अगस्त में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। अगले दो-तीन दिनों तक राज्य भर में कहीं भारी, कहीं मध्यम तो कहीं आंशिक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार को दस जिलों में भारी या बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आठ जिलों दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया व भागलपुर में बहुत भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट, जबकि दो जिलों सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मानूसन का प्रभाव अगले तीन दिनों तक बने होने के कारण अच्छी वर्षा के संकेत है। पटना समेत मुजफ्फरपुर, सारण एवं बक्सर में सोमवार सुबह तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। रविवार को भी पटना सहित कई जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक नालंदा के हरनौत में 99 मिमी बारिश हुई। हालांकि अब भी सूबे में सामान्य से बारिश की 46 प्रतिशत तक कमी बनी हुई है।

उधर, अरवल में रविवार को ठनका गिरने से एक महिला और दो किसानों की मौत हो गई। जबकि एक किसान झुलस गया। दूसरी ओर, नवादा में भी वज्रपात से एक व्यक्ति की जान चली गई। अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम वर्षा के आसार हैं।

प्रदेश के आठ जिलों दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़यिा व भागलपुर में बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जबकि दो जिलों सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मानूसन का प्रभाव अगले तीन दिनों तक बने रहने से अच्छी वर्षा के संकेत हैं। पटना समेत मुजफ्फरपुर, सारण एवं बक्सर में सोमवार सुबह तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

सूबे में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। हालांकि अब भी सूबे में बारिश की 46 प्रतिशत तक कमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए सोमवार को राज्य के दस जिलों में भारी या बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य भर में कहीं भारी कहीं मध्यम तो कहीं आंशिक बारिश की स्थिति दो-तीन दिनों तक रहेगी।

दक्षिण बिहार की अपेक्षा उत्तर बिहार की ओर बादलों की सक्रियता अधिक रहेगी। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के अधिकतर जिलों में एक-दो स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण बिहार व आसपास बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *