
समस्तीपुर। समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 37 कोरबाधा स्थित एक बगीचे में फंदे से लटकी युवक की लाश मिली। युवक की लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों के घर कोहराम मच गया। मृतक युवक की पहचान वार्ड 37 कोरबढ्ढा निवासी दिलीप कुमार के रूप में की गई है।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी गई। मृतक युवक ऑटो ड्राइवर का काम करता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम वह खाना खाकर चौक की तरफ गया था।

जिसके बाद वह घर नहीं लौटा रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद गांव में स्थित एक बगीचे में स्थान में युवक की लाश फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद परिजनों ने कोहराम मच गया। परिजन के अनुसार युवक के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। जो बथान के बांस में बंधा था।

लेकिन युवक का पैर हाथ जमीन से सटा हुआ था। अब घटना हत्या की है या आत्महत्या की। इस संबंध में परिजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि परिजनों का कहना है कि गुरुवार की शाम वह घर में झगड़ा भी रहा था। अब घटना कब और कैसे हुई इसके बारे में परिजन कुछ भी नही बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जाच में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। इधर ऑटो चालक के मरने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि मृतक काफी दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसकी पत्नी व टीवी के बीमारी से ग्रसित है। वही बच्चे भी काफी गंभीर रूप से बीमार है। जबकि मृतक भी टीबी रोगी था।






