समस्तीपुर सदर अस्पताल में एन क्वास प्रमाणीकरण को लेकर क्वालिटी सर्किल कमेटी की बैठक

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। सदर अस्पताल में एन क्वास प्रमाणीकरण को लेकर क्वालिटी सर्किल कमेटी की बैठक सिविल सर्जन कार्यालय में गुरुवार को हुई। इसकी अध्यक्षता सीएस डॉ. एसके चौधरी ने की। इस दौरान एन क्वास के सेंट्रल प्रमाणीकरण को लेकर की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी। इस दौरान सीएस ने कर्मियों को अपने-अपने विभागों में गुणवत्तापूर्ण कार्यों के अलावे सभी तैयारी पूरी करने का आदेश दिया।

ताकि एन क्वास को लेकर आने वाली सेंट्रल टीम के निरीक्षण में किसी तरह की कमी नहीं हो सके। इसको लेकर सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष, ओटी, पीकू, एसएनसीयू, ब्लड बैंक एवं सदर अस्पताल प्रशासक के लिए तैयार किए गए चेक लिस्ट के अनुसार अपनी तैयारियों को पूरा करने का आदेश दिया गया।

साथ ही अस्पताल में होने वाले क्वालिटी सर्किल कमेटी की बैठक में संबंधित चिकित्सकों, जीएनएम सहित संबंधित कर्मियों को हर हाल में उपस्थित होने का आदेश दिया गया। मौके पर डीएस डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. नागमणी राज, एचएम विश्वजीत रामानंद, पिरामल के मनीष कुमार सहित संबंधित सर्किल कमेटी के सभी नोडल अधिकारी एवं जीएनएम उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *