बैंक का प्रतिशत वार्षिक साख जमा अनुपात 60% से है कम, डीएम ने प्रदर्शन में सुधार करने का दिया निर्देश

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिला स्तरीय बैंकिंग समिति की बैठक जिला पदाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे सभी बैंकों के जिला समन्वयक उसके क्षेत्र प्रमुख एव सभी संबंधित पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। डीएम द्वारा पीएमईजीपी एव पीएमएफएमई योजना में शून्य प्रदर्शन करने वाले बैंकों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने हेतु निर्देश दिया गया।

साथ ही जिन भी बैंक का प्रतिशत वार्षिक साख जमा अनुपात 60% से कम है उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करने हेतु निर्देश दिया गया। पीएमईजीपी योजना तहत आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक को आदेश दिया गया कि इस माह में आवेदन सृजन कर स्वीकृत करते हुए अगले सप्ताह से संवितरण करना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को स्वीकृत किए हुए ऋण आवेदनों को संवितरण करने हेतु निर्देश दिया गया एवं सभी बैंकों को अपने लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि इस माह के अंत तक प्राप्त करने हेतु कहा गया।

जिला मत्स्य पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि सभी बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर मत्स्य व्यवसाय से जुड़े। उद्यमी को ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। जीविका से आए प्रतिनिधि को स्वयं सहायता समूह का चतुर्थ क्रेडिट लिंकेज अगले एक हफ्ता में कराने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *