समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर के प्रखंड स्तरीय संगठन को विस्तार के लिए बैठक का आयोजन विशनपुर पंचायत के दिनेश कुमार कुशवाहा के आवासीय परिसर पर किया गया। जिसमे प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ अमर कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता, राज कुमार सिंह पंचायत अध्यक्ष छतौना, गिरीश कुमार, रामलाल कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

साथ ही सर्वसम्मति से दिनेश कुमार कुशवाहा को ग्राम पंचायत राज विशनपुर का पंचायत अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया। लालबाबू महतो एवं अशोक मेहता के द्वारा दिनेश कुमार कुशवाहा एवं राजकुमार सिंह को नियुक्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पे उपस्थित सभी वर्ग के लोगों महिंद्र महतो पैक्स अध्यक्ष विशनपुर, राम प्रसाद महतो, राजेंद्र महतो मास्टर साहेब, राकेश कुमार, भूषण महतो पूर्व सरपंच विशनपुर, गुड्डू कुमार, प्रियांशु राज, बैधनाथ महतो, राम नरेश महतो,

अभिषेक कुमार, फकीरा महतो, देव नारायण महतो पूर्व मुखिया, राजू कुमार, हेमंत कुमार, कुंदन कुमार, रीति राज बादल ने माननीय उपेंद्र कुशवाहा के विचारों से प्रभावित होते हुए राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया।

उन लोगो ने ये भी विश्वास दिलाया है कि जल्द ही प्राथमिक सदस्य से क्रियाशील सदस्य बनेगें और पार्टी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। ताकि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम को लहराएंगे।

मुख्य अतिथि लालबाबू महतो प्रदेश महासचिव ने उम्मीद जताया है कि दिनेश कुशवाह, राज कुमार सिंह जैसे कर्मठ साथी के जुड़ने से पार्टी को लोकसभा एवं विधानसभा में मजबूती मिलेगी। सभी लोगो से अपील किया की पार्टी द्वारा संचालित सदस्यता अभियान को अपने निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचाने में सहयोग करे।







