समस्तीपुर। वीमेन्स कॉलेज, समस्तीपुर एनएसएस इकाई द्वारा प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता एवं एनएसएस पदाधिकारी डा नीतिका सिंह के नेतृत्व में युवा संवाद: इंडिया @2047 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अन्तर्गत भारत के पंच प्रण: एक युवा परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर और अतिथियों का स्वागत पुष्प माला से किया गया।

संगीत विभाग के छात्राओं ने डा पुष्कर कुमार के नेतृत्व में स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस परिचर्चा में समस्तीपुर जिला अंतर्गत बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर, डा एलकेवीडी महाविद्यालय ताजपुर के छात्र और छात्राओं ने भी भाग लिया और अपने युवा विचार रखे।

प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि युवा बड़े बड़े लक्ष्य तय करे। भारतीय होने पर गर्व करे। बिना एकता के भारत विकसित नही हो सकता है। मुख्य अतिथि डा शारदा सिन्हा पूर्व विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग ने कहा कि ने समाज में परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम हैं। हमारी विरासत गौरवान्वित करने वाली है।

ऋग्वेद, रामायण, महाभारत, पंचतंत्र आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना इसकी रचना के समय था। विशिष्ट अतिथि डा बिंदा कुमारी ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित तभी होगा जब युवा अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करें, कौशल प्राप्त करे। युवा रोजगार के सृजन कर्ता बने। धन्यवाद ज्ञापन डा स्मिता कुमारी ने किया।

इस अवसर पर प्रो अरुण कुमार कर्ण, प्रो सोनी सलोनी, डॉ नेहा कुमारी जायसवाल, डा विजय कुमार गुप्ता, डॉ कुमारी अनु, डा प्रियंका लाल, डा रिंकी कुमारी, डा ज्योति कुमारी, डा वंदना कुमारी डा संगीता , कुमारी, डा , डा स्वाति कुमारी, डा सुप्रिया कुमारी, डा कविता वर्मा आदि सहित अधिक संख्या में शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित थी।








