समस्तीपुर। सरायरंजन प्रखंड के धर्मपुर पंचायत के पुर्व मुखिया व भाजपा के वरीष्ठ नेता अरूण झा का निधन पटना के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से काफ़ी बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर है।

उनका पार्थिव शरीर बीती रात मणिका गांव लाया गया। सूचना मिलते ही रविवार की सुबह से ही ग्रामीणों और सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं की भीड़ अंतिम दर्शन को उमड़ने लगा। ग़ौरतलब है कि अरूण झा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत संघचालक रहे श्री केशव बाबू के चौथे सुपुत्र थे।

उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक समर्पित स्तंभ को खो दिया है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है। इनके निधन से भाजपा को अपूर्णीय क्षति हुई है। स्व झा जीवन भर पार्टी के हित मे ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे।

मौके पर उनके आवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक रामलगन सिंह, मित्र कुमार ठाकुर, रामाज्ञा झा, समस्तीपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश किसान मोर्चा के मंत्री शशीधर झा, राजीव चौधरी,

प्रेम पंकज दास, रवींद्र ठाकुर, शिव कुमार झा, नंद किशोर झा, बिनोद बाजपेयी, सुदर्शन साह, लोकसभा विस्तारक अमरेन्द्र पाण्डेय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुजीत भास्कर पटेल, चंदन झा, सुनील चौधरी, मंडल अध्यक्ष बबलू झा, बलवंत सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों भाजपाई एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।








