लक्ष्मी भंडार का फॉर्म निःशुल्क दिया जाएगा, मुख्यमंत्री ने फॉर्म बेचने वालों को चेताया

कोलकाता । राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को प्रत्येक महीने आर्थिक सहायता देने की योजना लक्ष्मी भंडार एक सितंबर से शुरू करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। वहीं 16 अगस्त से दुआरे सरकार शिविर शुरू हो रहा है। वहां लक्ष्मी भंडार का काउंटर रहेगा। वहां सरकारी यूनिक आइडी के साथ फार्म दिया जायेगा। वहां से फॉर्म लेकर उसे भरने के बाद जमा दें। बाहर से कोई फार्म नहीं चलेग
वहीं खबर मिल रही है कि कुछ लोग फार्म बेचकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। वह लोच सचेत हो जाये, वरना उनपर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी तरह के प्रलोभन या बहकावे में न आये। सरकार सीधे आपको सेवा दे रही है। अगर किसी तरह की शिकायत हो तो 1070/ 22143526 नंबर पर सीएमओ में शिकायत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *