समस्तीपुर में खेलने के दौरान मासूम ने निगल गया पेंसिल रबर, गले मे फंसा, अस्पताल पहुचने से पहले हो गयी मौत

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में खेलने के दौरान एक मासूम ने पेंसिल रबर (मिटौना) निगल गया। जिसके कारण पेंसिल रबर उसके गले मे फंस गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। यह मामला जिले के सरायरंजन थाने के सरायरंजन बाजार का है। बुधवार रात बच्चों के साथ खेल रहा एक आठ माह के बच्चे ने रबड़ (मेटौना) निगल गया। रबड़ उसके गले में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्चा सरायरंजन बाजार के व्यवसायी राजा चौधरी का पुत्र मुन्ना (8 माह) बताया गया है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि सरायरंजन बाजार निवासी डीलर राजा चौधरी का पुत्र मुन्ना जो करीब आठ से दस महीने का होगा।

रात के समय अन्य बच्चा पढाई कर रहे थे तो वह वही पर खेल रहा था। इसी दौरान मुन्ना ने एक रबड़ उठाकर निगल गया। बताया गया है कि रबड़ उसके गले में फंस गया। हल्ला होने पर परिवार के आनन फानन में कई निजी व सरकारी हॉस्पिटल के बाद देर रात सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उक्त बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

परिवार के लोगों का कहना है कि रात करीब साढे आठ बजे घर का अन्य बच्चा अपनी पढाई कर रहा था। मुन्ना भी उसी स्थान पर बच्चों के साथ था। इसी दौरान वह दूसरे बच्चा का रबड़ मुंह में रख लिया। बच्चो के द्वारा हल्ला किया गया। लेकिन तबतक मुन्ना ने रबड़ निगल गया।

रबड़ निगलते ही वह बेहोश हो गया। हल्ला होने पर लोग उसके गले में फंसे रबड़ को निकालने का प्रयास किया लेकिन लोगों को सफलता नहीं मिली। जिसके बाद परिवार के लोग उसके लेकर समस्तीपुर कई निजी अस्पताल में गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *