पटना। स्थानीय गर्दनीबाग स्थित भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय कार्यालय के प्रांगण में पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई। ‘भारत माता की जय’, ‘राष्ट्र भक्त मजदूरों एक हो, एक हो’, ‘कौन बनाता हिंदुस्तान, भारत के मजदूर-किसान’ आदि नारों के बीच सुबह 10 बजे से बैठक शुरू हुई, जो शाम चार बजे तक चली।

बैठक में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय सहायक महामंत्री जे.पी गुप्ता जी एवं भारतीय मजदूर संघ बिहार प्रदेश के प्रदेश मंत्री आदरणीय मुरारी प्रसाद जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अखिल भारतीय सहायक महामंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि आज केंद्रीय कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने का काम केवल भारतीय रेलवे मजदूर संघ ही करा सकती है।

अन्य कुछ संगठन सरकार की दलाली में ही लगातार लगी हुई है, जिस कारण हम सभी कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं, पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री डॉ जितेंद्र कुमार कंचन ने बताया कि समस्तीपुर में छह अगस्त को जोनल अधिवेशन होगा। जिसमें हजारों की संख्या में पूरे जोन से कर्मचारी भाग लेंगे।

साथ ही, 22 नवंबर, 2023 को एनपीएस के विरोध में नई दिल्ली के जंतर मंतर पर हाजीपुर जोन से हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे, जो सरकार को मजबूर करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा की यदि नई पुरानी पेंशन नीति अच्छी है तो राज नेता क्यों नहीं लेते जो हम कर्मचारी को इतनी मजबूर किए है उनको चाहिए पुरानी पेंशन और हमें क्यों दे रहे है नई पेंशन।

22नवंबर को जंतर मंतर मे आर पार की लड़ाई होगी। इस अवसर पर बीएमएस के प्रदेश मंत्री रामबाबू सिंह , जोनल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, अविनाश कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, सुनील ठाकुर, के के आजाद, विजय शंकर प्रसाद, शिवकुमार प्रसाद आदि सदस्य उपस्थित थे।








