समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत रामपुरा हाट के समीप शादी समारोह में डांस करने से मना करने पर एक व्यक्ति की की ईंट से पिट कर हत्या कर दी गयी। मृतक़ की रामपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय नारायण महतो के रूप में पहचान हुई है। वह लड़की का चाचा थे। घटना गुरुवार रात की है।

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने रामपुर में ही शुक्रवार की सुबह समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ को जाम कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने काफी मशक्कत से लोगो को समझा कर मामले को शांत किया। फिर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, रामपुरा गांव में मुजफ्फरपुर के चिकनौटा गांव से बारात आयी थी। दरवाजा लगने के लिए लड़की के दरवाजे पर जा रही बारात में शामिल होकर कल्याणपुर चौक के कुछ युवक डांस करते हुए लड़की के दरवाजे तक चले गए। डांस करने के कारण दरवाजा लगने में विलंब हो रहा था।

इसके बाद बारात में युवकों को डांस करते देख लड़की के परिवार वालों एवं ग्रामीणों ने विरोध किया। साथ ही जाने को कहा गया। इसी को लेकर विवाद हो गया। बाद में अचानक कुछ युवक टोली में पहुंचकर और बारात की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

जिस पर गांव के लोग भी युवकों पर टूट पड़े। उसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचे लड़की के चाचा को उपद्रवी लड़कों ने पकड़ ईट से मारना शुरू कर दिया। उसके बाद परिवार के लोग जख्मी हालत में सदर अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिवार के सदस्य शव को लेकर गांव पहुच गए। फिर घटना के विरोध में शुक्रवार की सुबह होने पर सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया। जिसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोग घटना में शामिल युवकों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

सड़क जाम के कारण कई घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रही। जिसमें सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम को हटाया ।इसके बाद सड़क जाम में फंसे लोग राहत की सांस ली है।

वहीं पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया बताया जाता है कि कल्याणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।





