केंद्रीय श्रमिक एवं सेवा संगठनों के राष्ट्रीय स्तर में निर्णय के अनुसार भाजपा सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 अगस्त को पटना में महापड़ाव के रूप में होगा प्रदर्शन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस एआईटीयूसी की बैठक एटक के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार देव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय बंगाली टोला समस्तीपुर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव रामविलास शर्मा ने सभी सदस्य एवं स्थानीय नागरिकों को सम्मेलन की सफलता के लिए बधाई दिया।

केंद्रीय श्रमिक एवं सेवा संगठनों के राष्ट्रीय स्तर में निर्णय के अनुसार भाजपा सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 अगस्त को पटना में महापड़ाव के रूप में प्रदर्शन में समस्तीपुर जिला से 10 हजार मजदूरों का जत्था ले जाने की रणनीति बनाया गया।

इसी क्रम में 2 अगस्त को समस्तीपुर में एक सेमिनार के द्वारा जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। एटक जिला सम्मेलन के सम्मेलन कल्याणपुर प्रखंड में करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को भाग भाकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो, भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार, महासचिव रामविलास शर्मा,

मनरेगा मजदूर यूनियन के महासचिव प्रेम कुमार राय, मोहम्मद सईद अंसारी, अनिल प्रसाद सिंह, सुशील कुमार, राम भजन, शंभू चौधरी ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *