समस्तीपुर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाईज यूनियन संबद्ध IREF के बैनर तले समस्तीपुर मंडल कमिटी के सदस्यों ने मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।

इससे पहले ECREU के सदस्यों की बैठक समस्तीपुर स्टेशन पर कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में विषेश रूप से यूनियन के जोनल अध्यक्ष संतोष पासवान ने भाग लिया व कर्मचारियों के समस्याओं को जाना समझा।

बैठक को संबोधित करते हुए ECREU के जोनल अध्यक्ष सह FANPSR राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संतोष पासवान ने कहा कि आज कर्मचारियों का सबसे बड़ा मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली है। इसको लेकर नेशनल मूवमेंट फोर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) व फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे (FANPSR) पूरे देश में अभियान चला रहा है।

इसी संगठन के नेतृत्व में 1 अक्टूबर को दिल्ली घेरने की तैयारी हो रही है। यह सरकार वोट की भाषा समझती है, इसलिए हम लोगों ने नारा दिया है कि पेंशन नहीं तो वोट नहीं। इसलिए 2024 में चलेगा “वोट की चोट” NMOPS और FANPSR ने नारा दिया है।

अभी जीते हैं पांच प्रदेश आगे जीतेंगे पूरा देश और इसकी शुरुआत कर्नाटक से शुरू हो गई है। 2024 से पहले तीन राज्यों में चुनाव है इसमें भी धूल चटाएंगे और यदि फिर भी न सुना तो 1अक्टूबर को दिल्ली घेरने और सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं को जिसमें इंजीनियरिंग विभाग को साईकिल अनुरक्षण भत्ता, रेनकोट, इंजीनियरिंग गेट पर सप्ताह में दो दिन विश्राम, spad एवं बिना किसी आर्थिक नुकसान के तहत लोको कर्मचारियों को 14/2 के तहत रिमूव फ्राम सर्विस पर रोक लगाने,

सिग्नल विभाग में आठ घंटे ड्यूटी रोस्टर, नाईट फेलियर लागु करने, लोको शेड में बाथ रुम,क्लींनिंग के लिए कपड़ा, जूते देने आदि की मांग मंडल रेल प्रबंधक से किया।इस अवसर पर मिथिलेश ठाकुर, गुड्डू कुमार, श्याम नंदन पासवान, साजन कुमार, राजा कुमार, कैलाश पासवान आदि लोग मौजूद रहे।






