समस्तीपुर में तीन चरणों मे होगा आईएमई 5.0 अभियान, स्वास्थ्य कर्मियों को मिला दो दिवसीय प्रशिक्षण, टीकाकरण के लिए होगी ऑन लाइन इंट्री

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बच्चों को शतप्रतिशत टीकाकरण के तहत एक फिर जिले में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मिशन इंद्रधनुष के तहत आई एम आई 5.0 के तहत 3 चरणों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।


साथ ही बच्चों के टीकाकरण को लेकर अब ऑनलाइन इंट्री की जानी है। इसके लिए यूवीन पोर्टल पर ऑनलाइन इंट्री की जानी है। इसको लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।


इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन इंद्रधनुष 5.0 एवं यूवीन एप पोर्टल का दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित किया गया। शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन सीएस डॉ. एसके चौधरी, डीआईओ डॉ. विशाल कुमार, एसएमओ डॉ. संजीव प्रताव राव सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया।


कार्यशाला के दौरान जिले में संभावित मिशन इंद्रधनुश 5.0 (आईएमआई 5.0) कार्यक्रम की रुपरेखा तय किया गया। इस बार इस मिशन के तहत एक से पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।


वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम तीन चरणों में चलेगा। इसके तहत पहला चारण 7 से 12 अगस्त, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर एवं तीसरे चरण में 9 से 14 अक्टूबर टीकाकरण कार्य चलेगा।

इस दौरान बताया कि बच्चों में होने वाले नियमित टीकाकरण का निबंधन अब ऑनलाइन किया जाएगा। यूवीन पोर्टल पर भी सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही ड्यू डेट का मैसेज भी मोबाइल पर दिया जाएगा।


मौके पर यूनिसेफ के एसएमसी नकी शेर, यूएनडीपी से खालिद इरफान, डब्ल्यूएचओ के संतोष कुमार, डॉटा ऑपरेटर चंदन कुमार के अलावे सभी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम एवं बीसीएम व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *