सावन की पहली सोमवारी पर पटोरी में पावन महोत्सव आयोजित, कवियों ने सुनायी रचनाएं

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। सावन की पहली सोमवारी पर पटोरी की साहित्यिक संस्था राम दुलारी साहित्यकार मंडल द्वारा पावस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के कवियों ने अपनी रचनाएं सुनायी।

आकाशवाणी के उद्घोषक बैद्यनाथ पंडित प्रभाकर की अध्यक्षता एवं संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ प्रेम कुमार पांडेय एवं एचएम वसंत कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संस्था के संयोजक सह सेवानिवृत्त रेल राजभाषा अधिकारी द्वारिका राय सुबोध के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

आभा ज्योति ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत की व द्वारिका राय ने जुलाई माह में अवतरित एवं दिवंगत महापुरुषों को याद किया। दुखित महतो भक्तराज ने जहां वर्षा गीत सुनाए वहीं द्वारिका राय ने वर्षागीत सावन में भीग रहे तन-मन, हरियाली छाई वन-उपवन’ ने माहौल को सरस बना दिया।

बशिष्ठ राय वशिष्ठ की कविता ‘काले कजरारे बादल आवारा व बैधनाथ पंडित प्र‌भाकर की कविता – यह रूपसुधा किस भाग्यवान के लिए बरसने वाली है, को लोगों के खूब पसंद किया।

इनके अलावा कवि दिनेश प्रसाद, रामजी वत्सल , फिरोज समस्तीपुरी, इं अवधेश कुमार सिंह,अरुण मालपुरी, उमेशचंद्र राय, गया प्रसाद यादव, सुबोध कुमार सिंह, कपिलेश्वर प्रजापति, दीपक कुमार, कुशेश्वर सिंह, असीम वैभव आदि ने भी अपनी कविताएं सुनायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *