प्रेम प्रसंग मामले में दो पक्षों में मारपीट, स्थिति तनावपूर्ण देख चौकस है पुलिस

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। शिवाजीनगर ओपी के कांकड़ गांव में प्रेम प्रसंग में लड़की को भगा ले जाने के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमे पांच लोग जख्मी हुए। मामले में एक पक्ष के लोगों ने कांकड़घाट रोसड़ा पथ को पांच घंटे से अधिक देर तक बाधित कर आवागमन ठप किया।

घटना से दोनों पक्षों के लोगों में तनाव है जिसके मद्देनजर पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही एक लड़के और लड़की में प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर लड़का और लड़की घर से दो माह पूर्व भाग गए।

बताया गया है कि लड़का और लड़की की लोगों ने अपने स्तर से खोज करने के बाद गांव में पंचायत भी की थी। वही इस मामले में लड़की के परिजन ने शिवाजीनगर ओपी में लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी,लेकिन पुलिस को अभी लड़का और लड़की का सुराग नही मिल पाया है।

इसी मामले को लेकर विवाद के बाद लड़का और लड़की पक्ष के लोग सोमवार को उलझ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे को पीटा। जिसकी सूचना मिलने पर शिवाजीनगर ओपी के अलावा हथौड़ी एवं रोसडा थाने की पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

इधर एक पक्ष के आक्रोशित ग्रामीणों ने कांकड़ रोसड़ा रोड को जाम कर करीब पांच घंटे तक आवगमन बधित किया। जाम करने वाले लोग अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे।

बाद में पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के हवाले मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। घटना के संबंध में ओपी अध्यक्ष कमल राम ने बताया कि दो गुटों में मारपीट हुई है।

पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर बीडीयो हरिओम शरण, सीओ प्रिया आर्यनी, अपर थानाध्यक्ष हंसराज राम, एसआई विनोद कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *