समस्तीपुर में किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, ससुराल में बनवा रहा था घर, बाइक सवार चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के सिरसिया पावर हाउस के निकट सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर निवासी किराना व्यवसायी सुजीत कुमार चौधरी के रूप में बताई गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करायी जाएगी। घटना की सूचना मिलते हैं व्यवसायी के पैतृक गांव मुख्तियार पुर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही कुछ परिजन सदर अस्पताल की ओर निकल पड़े हैं।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सुजीत कुमार चौधरी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर के रहने वाले हैं और किराना का व्यवसाय किया करते थे। वह इन दिनों अपने ससुराल सिरसिया में जमीन खरीदकर घर बना रहे थे।

बताया गया है कि सोमवार को बाइक सवार चार की संख्या में आए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस दौरान बदमाशों ने घर के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट भी की थी की।

घटना की सूचना उपरांत समस्तीपुर सदर अस्पताल में पहुंचकर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने शव का मुआयना किया। उन्होने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वैसे घटना के उद्भेदन को लेकर पुलिस टीम को एक्टिव कर दिया गया है। इस घटना में मैं जो भी अपराधी संलिप्त होंगे। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक का साला ने बताया कि उनके साथ किसी का कोई विवाद नहीं था। घटना का क्या कारण है किसी को पता नहीं चल रहा। इधर पुलिस घटना के उद्भेदन को लेकर जांच में जुट गई है। वही अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी कर रही है।

सदर डीएसपी ने भी घटना को लेकर कोई कारण स्पष्ट नहीं किया है। उन्हें बताया कि परिजनों के आने के बाद जानकारी मिलेगी। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने एवं फरार अपराधियों की पहचान करने में पुलिस टीम कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *