वैशाली। एक मजदूर पति ने अपनी पत्नी को उच्च शिक्षा दिलवाक स्कूल में शिक्षिका बनवाया। लेकिन शिक्षिका बनते ही पत्नी ने अपने पति व दो बच्चे को छोड़कर स्कूल के एचएम के साथ फरार हो गयी। यह मामला वैशाली एवं समस्तीपुर जिला से जुड़ा हुआ है। मामला पुलिस में पहुच गया। जिसके बाद पुलिस महकमा भी जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि पीड़ित पति ने वैशाली के जंदाहा थाना में प्रथमिकी दर्ज करवाया है। दर्ज मामले मे उसकी शिक्षिका पत्नी शादी के 13 साल बाद अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर हेडमास्टर के साथ फरार हो गई।

जंदाहा के महिपुरा निवासी शिक्षिका ने पति एवं दो बच्चों को छोड़कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ फरार हो गई। महीपुरा निवासी चंदन कुमार ने समस्तीपुर जिले के प्राथमिक विद्यालय जोरपुरा के प्रधानाध्यापक राहुल कुमार के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज कराया है। आरोपी एचएम समस्तीपुर जिले के हलई ओपी के मरीचा गांव निवासी हैं, जिनके विरुद्ध जंदाहा में केस दर्ज किया गया है।

बताया कि 13 वर्ष पूर्व उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने क्षेत्र में हुई थी। जिससे एक 12 वर्ष की पुत्री एवं 7 वर्ष का पुत्र है। अपनी पत्नी को उसने मेहनत-मजदूरी कर उच्च शिक्षा दिलाया था। इसके पश्चात उसे सरकारी शिक्षिका की नौकरी प्राप्त हुई। 25 फरवरी 2022 को उसकी पत्नी ने शिक्षिका के पद पर प्राथमिक विद्यालय जोरपुरा में योगदान दिया।

इसके बाद वह अपनी पत्नी को बाइक से विद्यालय पहुंचाने लगा। बताया गया है कि योगदान के समय से ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक की कुदृष्टि उसकी पत्नी पर थी। प्रधानाध्यापक ने उसकी शिक्षिका पत्नी को बहला-फुसलाकर पति और दोनों बच्चों से अलग कराते हुए अपने गृह क्षेत्र में एक डेरा ठीक करा दिया।

जहां उससे वह रोज संपर्क में रहता था। प्रधानाध्यापक होने का नाजायज लाभ उठाते हुए उसे विद्यालय से अनुपस्थित रखकर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर वेतन दिलाया जाता रहा।

इस संबंध में जंदाहा थानाध्यक्ष कृष्णदेव खतैत ने कहा है कि चंदन कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमे जोरपुरा के एचएम पर पत्नी को भगाकर ले जाने की बात कही है। पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है।






