रोसड़ा में दो गुटों में बंटा नगर परिषद, नप की बैठक में शामिल 13 पार्षदों ने 20 प्रस्ताव किया पारित तो दूसरे गुट ने किया 16 प्रस्ताव पारित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा। समस्तीपुर जिले के रोसरा नगर परिषद इन दिनों राजनीति का अखाड़ा बन गया है। नगर परिषद के पार्षद दो खेमे में बंट गए हैं। जिसके कारण एक खेमे की बैठक में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित एवं 13 पार्षदों ने 20 प्रस्ताव पारित किए, वही दूसरे खेमे ने अलग बैठक बुलाकर 16 प्रस्ताव पारित कर दिए।

मुख्य पार्षद मीरा सिंह की अध्यक्षता में रोसड़ा नगर परिषद के पार्षदों की सामान्य बैठक निर्धारित तिथि के तहत शनिवार को हुई। इसमें मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद सहित 13 पार्षदों ने भाग लिया। वहीं धरना पर बैठे नाराज पार्षदों के गुट ने बैठक से अपने को अलग रखा। इधर, मुख्य पार्षद मीरा सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी 20 प्रस्ताव पारित किये गए।

बैठक में वार्डों में किये जा रहे सफाई कार्य व पीएम आवास योजना की वार्डवार मासिक समीक्षा के साथ भूमिहीन परिवारों को आवास लाभ, नल-जल योजना एवं पेयजल उपयोग शुल्क लगाने, सभी पार्षदों को लैपटॉप देने, नगर परिषद क्षेत्र को सड़क जाम से मुक्त कराने, मई 2023 में वार्ड सभा से पारित प्रस्तावों पर विचार,

सभापति एवं उपसभापति से नगर विकास के लिए प्रस्ताव, बूढ़ी गंडक नदी के किनारे विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराने पर विचार के बाद प्रस्ताव को पारित किय गया। इसके अलावा नप कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों की नियुक्ति एवं पदोन्नति की समीक्षा करने के बाद कच्ची नली-गली योजना से संबंधित प्राक्कलन रिवाइज होने के पश्चात नए दर की स्वीकृति दी गयी।

वहीं वर्ष 2023-24 में पीएम आवास के तहत सभी वार्डो से आवेदन लेने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के निर्गत करने में हो रहे विलंब दूर करने, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन लेने, कन्या विवाह योजना, वृद्धजन पेंशन योजना , विधवा पेंशन योजना एवं निशक्तता पेंशन योजना के ससमय निस्तारण करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम, सभापति मीरा सिंह, उप सभापति बबीता कुमारी, रामप्रताप महतो, अमली देवी, रामाशंकर नायक, ममता देवी शर्मा, पिंकी कुमारी देवी, माला देवी, सोना देवी, श्यामबाबू सिंह, रिम्पल सिंह, मनीष कुमार रजक एवं मुन्नी देवी मौजूद थीं।

दूसरी ओर 4 जुलाई से धरना पर बैठे पार्षदों कने उषा देवी की अध्यक्षता में बैठक की जिसमें जिसमें 16 प्रस्ताव पारित किया गया । इस बैठक में लक्ष्मण पासवान, रामकल्याण दास, रामबाबू महतो, सुरेश सहनी, मंजू देवी, अंकित कुमार, बिरजू कुमार सहनी, मंजू देवी, मो. इरशाद , गीता देवी,

कुमारी अल्का, पूनम देवी, उदय चन्द्र साह, रामशंकर प्रसाद ने भाग लिया। इस गुट के पार्षदों का कहना था कि नगर पालिका अधिनियम 2007 धारा 48 की उपधारा 03 का प्रयोग करते हुए बैठक आहूत की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *