हाजीपुर। सहरसा और पाटलिपुत्र के मध्य परिचालित की जा रही गाड़ी सं. 13205 व 13206 सहरसा- पाटलिपुत्र -सहरसा जनहित एक्सप्रेस का सोनपुर मंडल के शाहपुर पटोरी स्टेशन पर दिनांक 11 जुलाई .2023 के प्रभाव से प्रयौगिक तौर पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है।

गाड़ी सं. 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस 02.30 बजे शाहपुर पटोरी स्टेशन पहुंचकर 02.32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह गाड़ी सं. 13206 पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस 10.47 बजे शाहपुर पटोरी पहुंचकर 10.49 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।










