हाजीपुर। श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा 05 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इसी कड़ी में और 02 जोड़ी श्रावणी स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है।

गाड़ी सं. 03266/03265 पटना-भागलपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल : यह स्पेशल दिनांक 06 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक प्रतिदिन पटना एवं भागलपुर से परिचालित की जायेगी। गाड़ी संख्या 03266 पटना-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 06 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक प्रतिदिन पटना जं. से 06.40 बजे खुलकर 14.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 03265 भागलपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल दिनांक 06 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक प्रतिदिन भागलपुर से 15.15 बजे खुलकर 20.35 बजे पटना जं. पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन पटना और भागलपुर बीच राजेंद्रनगर, पटना साहिब, फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, बड़हिया, मनकट्ठा, लखीसराय, किउल, अभयपुर, जमालपुर एवं सुलतानगंज स्टेशनों पर रूकेगी । इस स्पेशल ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 06, शयनयान श्रेणी का 08 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे ।

गाड़ी सं. 03206/03205 मोकामा-जसीडीह-मोकामा श्रावणी मेला स्पेशल – यह स्पेशल दिनांक 05 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक प्रतिदिन मोकामा एवं जसीडीह के मध्य परिचालित की जायेगी। गाड़ी संख्या 03206 मोकामा-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 05 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक प्रतिदिन मोकामा से 09.15 बजे खुलकर 11.45 बजे जसीडीह पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 03205 जसीडीह-मोकामा श्रावणी मेला स्पेशल दिनांक 05.07.2023 से 31.08.2023 तक प्रतिदिन जसीडीह से 12.30 बजे खुलकर 15.25 बजे मोकामा पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन मोकामा और जसीडीह बीच हाथीदह, बड़हिया, मनकट्ठा, लखीसराय, किउल, जमुई एवं झाझा स्टेशनों पर रूकेगी । इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे

इसके साथ ही गाड़ी सं. 05508/07 रक्सौल-भागलपुर-रक्सौल श्रावणी स्पेशल का घोड़ासहन स्टेशन अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जा रहा है । गाड़ी सं. 05508 रक्सौल-भागलपुर श्रावणी स्पेशल 06.13 बजे घोड़ासहन स्टेशन पहंुचकर 06.15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

इसी तरह 05507 भागलपुर-रक्सौल श्रावणी स्पेशल 01.40 बजे घोड़ासहन पहंुचकर 01.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।





