रोसरा शहर के पॉश इलाके स्थित किराना दुकान से भीषण चोरी, रोशनदान तोड़कर चोरी की घटना को दिया गया अंजाम

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। अज्ञात चोरों ने शहर के बड़ी दुर्गा स्थान चौक स्थित एक होलसेल किराना दुकान का रोशनदान तोड़ करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। घटना रविवार रात की बतायी गयी है। सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदार से पूछताछ की। किराना के संचालक चंदन कुमार ने बताया कि रविवार को उनकी दुकान बंद रहती है। पर इस रविवार को दोपहर के वक्त जरूरतवश एक घंटे के लिए दुकान खोला था, तब तक दुकान के अंदर सब कुछ ठीक ठाक था।

सुबह दस बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के सामने ईंट-सिमेंट का टुकड़ा देख भौंचक रह गया। शटर उठा जब दुकान के अंदर प्रवेश किया तो रोशनदान का ईंट टूटा पाया और सामान बिखरे पड़े थे। चोरों ने दुकान से कीमती सिगरेट के पैकेट और गल्ला तोड़ उसमें रखे 40 हजार रुपये नकद उड़ा लिए।

इतना ही नहीं चोरों ने दुकान में रखे कागजातों को काउंटर पर रख उसमें आग लगा दी, जिससे दुकान के काउंटर का ऊपरी हिस्सा भी जलकर राख हो गया।


दुकानदार ने बताया कि चोरों ने करीब एक लाख रुपये के सामान की चोरी की है। इधर, एसएच 55 से सटे दुकान के अवस्थित रहने के कारण लोगों भी इस घटना से काफी हतप्रभ हैं। लोगों में शरारती तत्वों के द्वारा इस तरह की करतूत किए  जाने की भी चर्चा व्याप्त है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त होने पर घटनास्थल का जायजा लिया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेजों का पता लगाया जा रहा है ताकि संदिग्धों का हुलिया पता चल सके। दुकानदार के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त होने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *