समस्तीपुर। सावन के स्वागत के लिए बाजार सज कर तैयार हो गया है। 4 जुलाई से शुरू हो रहे सावन को लेकर बाजार में कांवर से लेकर कांवरियों के कपड़ों की दुकान पूरी तरह सज चुकी है। वहीं मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम योगेंद्र सिंह ने सभी एसडीओ को निर्देश दिया है। खासकर समस्तीपुर शहर के थानेश्वर मंदिर, मोरबा के खुदनेश्वर स्थान मंदिर, विद्यापति धाम एवं खानपुर प्रखंड स्थित हरिहरनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। इधर डीएम के निर्देश पर समस्तीपुर एसडीओ एवं डीएसपी ने संयुक्त रूप से थानेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।

इधर, सावन के पहले दिन जलाभिषेक को लेकर कांवरियों का जत्था देवघर व सुल्तानगंज के लिए रवाना होने लगे हैं। ट्रेन में इसको लेखर भीड़ बढ़ गई है। स्टेशन सहित बस स्टैंड में बोल बम की गूंज सुनाई देने लगी है। समस्तीपुर में सावन में शिव पूजा में चढ़ाने के लिए चांदी का त्रिशूल, डमरू, कलश, बिल्वपत्र और आर्टिफिशल सर्प आदि की बाजारों में बिक्री हो रही है।

सराफा व्यापारी सोनू कुमार कहते हैं कि ग्राहकों में उत्साह दिख रहा है। नए डिजाइनों ने बाजार का आकर्षण बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि सावन के चलते सराफा बाजार में चादी के सर्प की माग अधिक है।बाजार में यह कलश 200 ग्राम से लेकर सवा किलो तक है।

सावन में विशेष रुप में सावन के सोमवारों को शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति के चलते रविवार को एसडीओ दिलिप कुमार व डीएसपी ने जिले के सुप्रसिद्ध मंदिर बाबा थानेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में सुव्यवस्थित जलाभिषेक के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया।

उसके बाद उन्होंने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त निर्देश दिया। जलाभिषेक को आने भक्तों को कोई परेशानी न हो इसकी सभी व्यवस्था सुनििश्चित करने पर भी बल दिया। मंदिर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त करने सहित प्रवेश व निकासी को लेकर रूट निर्धारण करने को कहा गया।

इधर, बाजार में तीज व रक्षा बंधन की भी के सामान भी मंगाये जा रहे हैं। थोक विक्रेताओं ने सावन के कपड़ों का नया स्टॉक एक महीने पहले से ही मंगा लिया था। दुकानदारों ने बताया कि सावन से लेकर रक्षाबंधन व तीज तक बाजार में तेजी रहती है। हरे रंग की साड़ी की डिमाड ज्यादा रहती है।

बाजार में हरे रंग की साड़ी का स्पेशल कलेक्शन मंगवाया गया है। हरे रंग की साड़ी ढाई सौ रुपये से लेकर 8000 रुपये तक में उपलब्ध है साथ ही गेरूआ वस्त्रत्त् 50 रुपये से लेकर सौ रुपये मीटर तक उपलब्ध है।





