दानापुर से बेंगलूरु के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नागपुर, काटपाडी के रास्ते चलेगा ट्रेन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु दानापुर और बेंगलूरु के मध्य 02 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

गाड़ी संख्या 03251/03252 दानापुर-एसएमभीवी, बेंगलूरु सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन :- गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमभीवी, बेंगलूरु सुपरफास्ट स्पेशल 02 जुलाई 2023 से 21 अगस्त 23 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को दानापुर से 15.00 बजे खुलकर 15.29 बजे आरा, 16.20 बजे बक्सर, 18.20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए क्रमशः मंगलवार एवं बुधवार को 13.00 बजे एसएमभीवी, बेंगलूरु पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. गाड़ी संख्या 03252 एसएमभीवी, बेंगलूरु-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल 04 जुलाई 23 से 23 अगस्त 23 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को 23.25 बजे एसएमभीबी, बेंगलूरु से खुलकर गुरूवार एवं शुक्रवार को 18.20 बजे डीडीयू, 19.45 बजे बक्सर, 21.15 बजे आरा रूकते हुए 23.30 बजे दानापुर पहुंचेगी । इस ट्रेन में 3एसी के 02 कोच, स्लीपर क्लास के 10 कोच, साधारण श्रेणी के 06 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।

गाड़ी संख्या 03259/03260 दानापुर-एसएमभीवी, बेंगलूरु सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन – गाड़ी संख्या 03259 दानापुर-एसएमभीवी, बेंगलूरु सुपरफास्ट स्पेशल 04 जुलाई 2023 एवं 11 जुलाई 2023 को दिन मंगलवार को दानापुर से 15.00 बजे खुलकर 15.29 बजे आरा, 16.20 बजे बक्सर, 18.20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए क्रमशः गुरूवार को 13.00 बजे एसएमभीवी, बेंगलूरु पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी सं. गाड़ी संख्या 03260 एसएमभीवी, बेंगलूरु-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल 06 जुलाई 23 एवं 13 अगस्त 23 दिन गुरूवार को 23.25 बजे एसएमभीबी, बेंगलूरु से खुलकर शनिवार को 18.20 बजे डीडीयू, 19.45 बजे बक्सर, 21.15 बजे आरा रूकते हुए 23.30 बजे दानापुर पहुंचेगी । इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 18 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *