मूसलाधार बारिश के बीच दलसिंहसराय डीएसपी ने पुलिसकर्मियों व अभ्यर्थियों के साथ लगायी 10 KM की दौड़

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। मूसलाधार बारिश में जहां लोग बचने के लिए अपने घरों में रहते हैं, वहीं इस मूसलाधार बारिश के बीच दलसिंहसराय डीएसपी अपने पुलिसकर्मियों एवं सेना बहाली के अभ्यर्थियों के साथ 10 किलोमीटर की दौड़ लगाई। मूलाधार बारिश के बीच लोगों को सड़क पर दौड़ते देख लोग भी आश्चर्यचकित थे। मूसलाधार बारीश के बीच दलसिहसराय डीएसपी दिनेश कमार पाण्डेय के साथ प्रशिक्षु डीएसपी राघवेन्द्र व अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान और पुलिस, सेना भर्ती की तैयारी कर रहे जवानों ने लगाया 10 किली दौड़ लगायी।

शनिवार की सुबह यह दौड़ दलसिंहसराय महावीर चौक से विद्यापतिनगर तक हुआ। 10 किमी की दूरी तेज बारीश के बीच 45 मिनट मे पूरा हुआ। दौड़ प्रारम्भ होते हीं तेज बारीश होने लगा, लेकिन डीएसपी के नेतृत्व मे सभी लगातार दौड़ते रहे। बीच मे सडक पर पानी भी भरा रहा, लेकिन सबका जोश उँचा था। कोई रुकने को तैयार नहीं था।

क्षेत्र के लोग भी तेज बारीश के बीच इस दौड़ को देख काफी अचंभित थे। दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पाण्डेय ने कहा कि यह दौड़ जोश, जुनून औरआत्मविश्वास का दौड़ है। पुलिस पदाधिकारी और जवानों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने और अपने आप को फिट रखने का दौड़ है।


क्षेत्र के युवा जो पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। उनके बिना रुके सभी बाधाओं को पारकर अपने लक्ष्य को पाने हेतु प्रेरित करने के लिए यह दौड़ है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी लोगों को स्वस्थ रहते हुए सकारात्मक एवं निस्वार्थ भाव से जीवन मे आगे बढ़ते रहने का दौड़ है। यह दौड़ पुलिस को समाज की निरंतर सेवा करते रहने के लिए प्रेरित करने का दौड़ है।

इस दौड़ में इंस्पेक्टर ब्रजेश, अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेम कुमार आर्य, घटहो थानाध्यक्ष चंद्रभूषण, दारोगा मंजुला मिश्रा, अनु कुमारी, शंभु कुमार, राजन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। बारीश के बीच लगातार दौड़ते हुए 10 किमी दौड़ पूरा किया। इनके जोश और आत्मविश्वास को देख क्षेत्र मे लोग भी अचंभित थे।


डीएसपी ने कहा कि इस प्रकार का दौड़ नियमित अन्तराल पर लगातार होते रहेगा। जिससे पुलिस के साथ साथ तैयारी कर रहे युवा और क्षेत्र के लोगों मे सकारात्मक उर्जा का संचार होते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *