समस्तीपुर में दूल्हा बदला देख आक्रोशित हुए लड़की पक्ष, दूल्हा सहित सभी बारातियों को बनाया बंधक

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के एक गांव में शादी के दौरान अजीबोगरीब मामला सामने आया। जिस लड़के से लड़की की शादी तय हुई थी उसकी जगह दूसरा युवक दूल्हे के रूप में था। जिससे आक्रोशित हो लड़की पक्ष के लोगों ने सभी बारातियों को बंधक बना गांव स्थित सामुदायिक भवन में बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में दोनों पक्ष के लोग जुटे और मामले को सलटाने का प्रयास शुरू किया। निकसपुर पंचायत के मुखिया गोपाल साह ने बताया कि मामला को सलटाने का प्रयास किया जा रहा है।

इधर, ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात गांव में बारात आयी थी। रोसड़ा के मुरादपुर निवासी रामभगत साह के पुत्र से गांव की एक लड़की की शादी तय हुई थी। शादी के पहले दोनों पक्षों ने एक दूसरे के घर जाकर बातचीत करने के बाद शादी की तिथि तय की थी। तय समय कन्या पक्ष के यहां बारात भी आया, लेकिन जिस लड़के से लड़की की शादी तय हुई थी उसकी जगह दूसरा युवक दूल्हे के रूप में था।

उसे देखते ही कन्या पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने बारात में शामिल करीब एक दर्जन लोगों को बंधक बना गांव के सामुदायिक भवन में बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर रोसड़ा के मुरादपुर से कई लोग पहुंचे और कन्या पक्ष से बातचीत शुरू कर दी। बताया जाता है कि मुरादपुर निवासी जीवछ साह ने शादी के लिए दोनों पक्षों के बीच अगुवा की भूमिका निभायी थी।

देखासुनी के बाद शादी की तिथि तय करवा दी थी। लेकिन शादी के समय किसी बात को लेकर रामभगत साह के पुत्र ने शादी करने से इंकार करते हुए अचानक घर से भाग गया। इसके बाद उसकी जगह उसके छोटे भाई को दूल्हा बना बारात लेकर लड़की वाले के घर पहुंच गया। जिसके बाद बवाल हुआ।

सामाजिक स्तर पर मामले को सलटाने का प्रयास जारी था। हालांकि पुलिस इससे बेखबर थी। यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *