खानपुर ब्लॉक में जदयू ने पंचायतों में 11 सदस्यीय पंचायत कमिटी एवं पांच सदस्यीय बूथ कमिटी का गठन करने को किया तिथि निर्धारित

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के कानुबिशनपुर पंचायत भवन सभाकक्ष में शुक्रवार को जदयू पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह एवं संचालन रामशंकर राय ने किया। पंचायत अध्यक्षों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आवाम तक पहुंचाना आवश्यक है। ताकि सभी लोग जान सकें कि हमारी सरकार कितना कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जनकल्याण के लिए जो करती है उसे अन्य राज्य व देश अपनाता है। उन्होंने घर घर बिजली, घर घर नल का जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि की चर्चा करते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों में समेकित विकास किया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामनारायण सिंह ने कहा कि राज्य पार्टी के निर्देशानुसार सभी पंचायतों में 11सदस्यीय पंचायत कमिटी एवं पांच सदस्यीय बूथ कमिटी का गठन करना है। इसको लेकर समय तय किया गया है। इसके तहत  कानुबिशनपुर 24 जून को 09 बजे से, दिनमानपुर दक्षणी में 12 बजे से व दिनमानपुर उत्तरी में 4 बजे से गठन किया जाएगा।

25 जून को शोभन में 9 बजे से, जहांगीरपुर में 12 बजे से व भोरेजयराम में 4 बजे से। 26 जून को खैरी 26 में 9 बजे से, रेबड़ा में 12 बजे से तथा श्रीपुरगाहर पश्चिमी में 4 बजे से, 27 जून को श्रीपुरगाहर पूर्वी 9 बजे से, शादीपुर में 12 बजे से व हसनपुर में 4 बजे से, 28 जून को खानपुर उत्तरी 9 बजे से, खानपुर दक्षिणी में 12 वजे से एवं बिशनपुर आभी  4 बजे से तथा 29 जून को  बछौली में 9 बजे से, नत्थूद्वार में 12 बजे से,  सिवैसिंगपुर 4 बजे से तथा पुरुषोत्तमपुर अन्नू पंचायत में 30 जून को 9 बजे से कमिटी गठन होगा।

मौके पर दिनेश प्रसाद महतो, जय राम सहनी, रामबाबू सिंह, पवन कुमार महतो, रामसगुन महतो, प्रदीप कुमार, देवानंद सहनी, श्याम बाबू राम, विश्वनाथ शर्मा, मनोज कुमार, पंकज कुमार सहनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *