समस्तीपुर में सभी PHC व CHC पर आशा कार्यकर्ताओं ने 9 सूत्री मांग के साथ किया प्रदर्शन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर नौ सूत्री मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिले भर में पीएचसी प्रभारियों के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दस हजार मानदेय देने, स्वास्थ्य कर्मियों का दर्जा देने सहित अन्य मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया गया। साथ ही पीएचसी प्रभारियों को मांग पत्र सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि चार जुलाई को सीएस के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। फिर भी मांग पर सुनवाई नहीं किया गया तो 12 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

प्रमुख मांगों में दस हजार रुपए मानदेय देने, पूर्व के बकाया राशि का भुगतान करने, कोरोना काल का दस हजार रुपए देने, स्वास्थ्य कर्मी का दर्जा देने सहित अन्य मांग शामिल है। समस्तीपुर पीएचसी में पूनम कुमारी, नवीना कुमारी, नीतु कुमारी, पूनम झा के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं सरायरंजन में शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में व सिंघिया में अवलेश कुमारी तथा कोठिया में सुनीता प्रसाद के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

इधर पूसा पीएचसी में भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष कल्पना सिन्हा व संचालन सचिव उषा कुमारी ने किया। मौके पर माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, आशा संघ के जिला प्रभारी महेश कुमार, इनौस (आरवाईए) जिला सचिव रौशन कुमार,

खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार, राजू कुमारी, सुशीला देवी, सीमा देवी, अर्चना झा, शांति देवी आशा कार्यकर्ता मीरा कुमारी, अनुराधा कुमारी, प्रमिला कुमारी, सुनीता देवी आदि थे। दलसिंहसराय पीएचसी के समक्ष आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद उषा कुमारी की अध्यक्षता में हुई सभा हुई। प्रदर्शन में बबीता कुमारी, सुनीता कुमारी, मीना कुमारी, मंजू झा, अनु कुमारी, कृष्णा देवी, जयमाल, गीता देवी, परमशीला कुमारी, सुमन कुमारी, अभिलाषा देवी, मुन्नी कुमारी, शोभा देवी, सुल्ताना खातून एवं रोशन आरा आदि आशा कार्यकर्ता शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *