जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर परिसर में किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश – सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप कुमार मिश्रा ने कहा मनुष्य एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्राणी है। योग तीनों के बीच संतुलन विकसित करने में मदद करता है।

रोग को अपनाएं और रोग को दूर भगाएं। योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें। जिसमे प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार झा, विशेष न्यायाधीश, उत्पाद न्यायालय 2 संजय कुमार 2, षष्ठम् अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैलाश जोशी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश – सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप कुमार मिश्रा,

सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र कुमार राय, अष्ठम् अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार राय, नवम् अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष पाण्डेय एवं समस्तीपुर न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण एवं व्यवहार न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभी कर्मी शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ वरुण एवं अभिषेक राज के द्वारा किया गया। उनके द्वारा योग के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ इस अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण द्वारा प्रत्येक दिन योग करने की शपथ भी ली गई। ताकि स्वस्थ्य समाज का विकास हो सके। मौके पर सहयोगी संस्था आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *