यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग के सहायक औषधि नियंत्रक निलीमा कुमारी के आदेश पर लगातार दवा दुकानों की जांच की जा रही है। इस दौरान एक बार फिर दो दवा दुकानों का लाईसेंस निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में एडीसी निलीमा कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिले में दवा दुकानों की जांच जारी है। इस कड़ी में उजियारपुर प्रखंड के गावपुर स्थित आशीर्वाद फार्मा एवं अंगारघाट स्थित न्यू कामधेनू ड्रग में जांच के दौरान अनियमितता पायी गयी।

जिसके कारण दोनों दुकान का लाईसेंस निलंबित कर दिया गया। इन दुकानों में जांच के दौरान खरीदे गए दवा का पर्चेज बिल एवं सेर रिकार्ड नहीं दिया गया। साथ ही जांच के दौरान दव क्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दवा विक्री पर भी रोक लगा दी गयी है। इसके अलावे फ्रिज में रखे जाने वाली दवाओं में इंसुलीन, वैक्सीन, टेटवैक, हार्मोन सहित अन्य प्रकार की दवा बाहर में रखी गयी थी।

जिसे प्रपत्र 16 के तहत जब्त किया गया है। इस मामले में अग्रतर कारवाई की जाएगी। बतादें कि पिछले दिनों में भी जिले के पांच दवा दुकानों में अनियमितता मिलने पर लाईसेंस निलंबित किया गया था।








