यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। शिक्षा भवन में डीपीओ समग्र शिक्षा कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा मानवेंद्र कुमार राय ने की। प्रथम संस्था के डिविजनल कोर्डिनेटर हेमंत कुमार के द्वारा सभी पीओसी, केआरपी, बीईओ, बीआरपी, बीएसडीएम, डायट, एनवाईके, जीविका एवं स्वयं सेवक के रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइलिंग और बेसलाइन रिपोर्ट पर चर्चा की गई।

साथ ही प्रतिदिन दो केंद्रों का अनुश्रवण एवं अनुसमर्थन, तीन रिमोट मॉनिटरिंग, प्रत्येक प्रखंड में 10 मॉडल केंद्रों का चयन करना, प्रतिदिन ग्रुप में फोटो वीडियो समर कैंप से संबंधित भेजना, प्रत्येक शनिवार को जूम कॉल के माध्यम से समर कैंप की समीक्षा बैठक, सभी 10 मॉडल केंद्रों पर टीएलएम की व्यवस्था जैसे ब्लैक बोर्ड, चौक, डस्टर, अक्षर कार्ड, शब्द कार्ड की व्यवस्था आदि पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता रोहित रौशन द्वारा प्रथम के सभी सीआईएम एवं केआरपी के द्वारा अनुश्रवण एवं अनुसमर्थन वेरिफिकेशन, रिमोट मॉनिटरिंग, रिपोर्ट एवं अग्रिम कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। एसआरपी मधुरेंद्र दत्त शर्मा एवं प्रथम के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया कि जिले में कुल 4146 समर कैम्प केन्द्र सभी संस्थाओं के द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसका अनुश्रवण एवं निरीक्षण जिला तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीयों द्वारा किया जा रहा है।








