यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। ज़िले के समाजसेवी संस्थान बिहार यूथ फेडरेशन द्वारा बुधवार को स्टेशन रोड स्थित मिल्लत अकादमी के प्रांगण में 26वाँ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व उप सभापति अकबर जमाल खान, अकरम जमाल खान समेत दर्ज़नो रक्तविरों ने अपना रक्तदान किया है। मौके पर पहुँचे नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार को संस्था के अध्यक्ष मो तमन्ना खान ने बुके एव शाल देकर सम्मानित किया। विक्रम आचार्य ने कहा कि बिहार यूथ फेडरेशन के द्वारा किया गया रक्तदान शिविर एक सराहनीय कार्य है। रक्तविरों को एक प्लेटफार्म पर लाकर मरीजों की जान बचाने के लिए रक्त का संग्रह कर रहे।

उन्होंने बताया कि कल ही मुझे ज्ञात हुआ है कि बिहार यूथ फेडरेशन ने ट्राफिक कार्य मे लगे पुलिस कर्मियों को छाता व जल दिया गया है। जो बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहार यूथ फेडरेशन के द्वारा धरमपुर में सिलाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार ने बताया कि मनुष्य को अपने शरीर से तीन महीने में एक बार जरूर अपना रक्तदान करना चाहिए। जिससे शरीर मे फ्रेस ब्लड का संचार होता है।

उन्होंने बताया कि बिहार यूथ फेडरेशन के द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। इनके कार्यक्रम में मेरा पूरा सहयोग रहेगा। इस मौके पर समाजसेवी रज़ीउल इस्लाम रिज्जु, वार्ड पार्षद अर्चना देवी, एजाजुल हक नन्हे, शिक्षाविद आफ़ताब अहमद, सुनील कुमार, आफ़ताब आलम, अफ़रोज़ अहमद, सिराज अहमद खान, नज़मूल होदा उर्फ बच्चा बाबू, पप्पू मस्तान, मो गुफरान अंसारी, मो रुबैद, मो इरफान, पप्पू खान, नैयर आलम नवाब, मो जमशेद रिज़वी, आदि समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

वही संस्था के अध्यक्ष मो तमन्ना खान ने बताया कि बिहार यूथ फेडरेशन के द्वारा 26वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। संस्था का प्रयास है कि सड़क दुर्घटना हो या ट्रेन दुर्घटना या मरीज किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो। इसमें ज़ख्मी लोगों की जान बचाने के लिए बिहार यूथ फेडरेशन हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर अभियान लगातार चलता रहेगा।







