बिपरजॉय चक्रवर्ती तुफान के कारण ट्रेनो के परिचालन व्यवस्था में किया गया बदलाव

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। बिपरजॉय चक्रवर्ती तुफान के कारण पश्चिम रेलवे पर यात्रा समाप्त करने व खुलने वाली कुछ ट्रेनों का आंशिक समापनव प्रारंभ तथा रद्द किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 12 जून 2023 को गुवाहाटी से खुल कर ओखा जाने वाली गाड़ी संख्या 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस का आंशिक समापन अहमदाबाद में किया जायेगा।


दिनांक 16 जून 2023 को ओखा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ अहमदाबाद से किया जायेगा।

दिनांक 11 जून 2023 एवं 12 जून 2023 को मुजफ्फरपुर से खुल कर पोरबंदर जाने वाली गाड़ी संख्या 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस का आंशिक समापन विरमगाम जंक्शन पर किया जायेगा।


दिनांक 13 जून 2023 को मुजफ्फरपुर से खुल कर पोरबंदर जाने वाली गाड़ी संख्या 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस का आंशिक समापन राजकोट में किया जाना है।


दिनांक 15 जून 2023 को पोरबंदर से खुल कर मुजफ्फरपुर जाने वाली गाड़ी संख्या  19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *