यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। देवघर से मुंडन कराकर लौट रहे मां-बेटा की जमुई नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वही तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतका विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगौली निवासी दीपक कुमार की 26 वर्षीय पत्नी सरिता कुमारी एवं छोटा पुत्र 3 बर्षीय अनिकेत कुमार बताया गया है। उक्त घटना की मनहूस खबर गांव में आते ही मातम पसर गया। खुशी के घर सन्नाटा पसर गया। वहीं परिजनों ने चित्कार से गांव के लोग भी गमगीन हो गए।

उक्त घटना में हुए जख्मी लोगों में मृतिका की माता सुनीता देवी, ग्रामीण सीता देवी एवं मंजू देवी शामिल है। इस घटना में दीपक कुमार एवं उनके बड़े पुत्र एवं एक पुत्री सुरक्षित बताई जा रही है। सभी जख्मी का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में जारी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गंगौली निवासी पूर्व सरपंच रामउदय महतो के पुत्र दीपक कुमार अपने पूरे परिवार एवं कुछ पड़ोसी के साथ शुक्रवार को अहले सुबह चार चक्का वाहन से मुंडन कराने देवघर गए।

मुंडन कराकर 9 जून की रात्रि में ही देवघर से लौटने के क्रम में जमुई नगर थाना क्षेत्र के मझवे गांव के निकट वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। इस सड़क हादसे में सरिता कुमारी की मौत मौके पर ही हो गई। वही अनिकेत कुमार की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई। जबकि अन्य लोग जख्मी हो गए।

मृतका का शव पहुंचते ही गांव में चित्कार मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। महिला के शव के अंतिम दर्शन पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतका के ससुर और पूर्व सरपंच राम उदय महतो ने घटना से संबंधित आवेदन जमुई नगर थाना में दिया है। जिसमें अज्ञात वाहन के ठोकर मारने से पुत्रवधू की मौत होना बताया है।

वही महिला के शव पहुंचने के बाद मुखिया मनोज कुमार यादव, सरपंच राम उचित महतो, पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश सिंह मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना दे रहे थे। घटना को लेकर सम्पूर्ण गांव में मातमी सन्नाटा छाया है। मृतिका के शव को अंतिम संस्कार के लिये अयोधया घाट ले जाया गया है।






