समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभिन्न थानों में कार्यरत आठ महिला पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। एसपी विनय तिवारी ने आठ महिला दारोगा का तबादला करते हुए तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर योगदान करने का आदेश दिया है। साथ ही दारोगा के योगदान करने के साथ ही संबंधित थानाध्यक्ष व डीएसपी को रिपोर्ट करने का भी निर्देश दिया है।

एसपी के द्वारा तबादला की जारी सूची के अनुसार दलसिंहसराय में कार्यरत पुअनि कंचन कुमारी को विद्यापतिनगर व सीमा कुमारी को अंगारघाट थाना तबादला किया गया है। इसी प्रकार कल्याणपुर थाना के पुअनि संगीता कुमारी को बंगरा थाना, महिला थाना के पुअनि गुलनाज कौसर को बिथान थाना भेजा गया है।

इसी प्रकार मथुरापुर ओपी की पुअनि पुतुल कुमारी को महिला थाना, ताजपुर थाना की सअनि मधुबाला देवी को हथौड़ी थाना, रोसड़ा थाना की सअनि कोईली मिंज को पूसा थाना एवं पटोरी थाना में कार्यरत सअनि कुमारी पार्वती चौधरी को एससीएसटी थाना में तबादला किया गया है। इन सभी महिला पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से संबंधित थाना में योगदान करने का आदेश दिया गया है।








