पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने मधुबनी ओपी प्रभारी को मारी गोली, गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

पूर्णिया। बिहार में बदमाश इतने बेखौफ हो गया है कि उसे खाकी वर्दी का कोई डर नही। जिसके कारण बेखौफ बदमाशों के द्वारा जब चाहे जहां चाहे घटना को अंजाम दे रहा है। यहां तक की पुलिस को भी गोली मारने में बदमाश को कोई हिचक नही हो रहा है। ताजा मामला पूर्णिया जिला मुख्यालय के फोर्ड कंपनी चौक के समीप की है। जहां रविवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने मधुबनी टीओपी प्रभारी मनीष चंद्र यादव को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जख्मी हालत में दारोगा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल निजी अस्पताल के आईसीयू में दारोगा का इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि थानाध्यक्ष मधुबनी टीओपी एवं अपर थानाध्यक्ष मरंगा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं। आसूचना संकलन एवं रेकी करने के उद्देश्य से उक्त पुलिसकर्मी सिविल गाड़ी में निकले। इसी क्रम में उनलोगो को दो पल्सर मोटरसाइकिल संदिग्ध लगे। दोनों संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाने के क्रम में एक अपराध कर्मी के द्वारा उक्त पुलिसकर्मी पर गोली चला दिया गया।

जिससे मधुबनी टीओपी प्रभारी को गोली लगी। उक्त घायल पुलिसकर्मी को आनन-फानन इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। गोली चलाने वाले अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु जिले के सारे बॉर्डर को सील कर दिया गया है। अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा लगातार सघन छापेमारी की जा रही है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी समेत एक दर्जन से अधिक थांना की पुलिस पुलिस की टीम लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंच गई। पूर्णिया एसपी आमिर जावेद ने पुलिसकर्मी को गोली लगने की घटना की पुष्टि की है।

देर रात पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपराधियों की सूचना मिलने पर सिविल गाड़ी से पुलिस रेकी कर रही थी। दो बाइक पर सवार अपराधियों को रोकने के दौरान बदमाश ने गोली चला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *