हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में साइकिल फॉर हेल्थ के रुप में मनाया गया विश्व साइकिल दिवस

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 03 जून शनिवार को सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग व परिचार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरुक किया गया। इस दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विभिन्न प्रकार के साइकिल इवेंट का आयोजन करते हुए इसे साइकिल फॉर हेल्थ के रुप में मनाया गया।

पटोरी में एएनएम के छात्राओं के द्वारा साइकिल चलाकर लोगों को संदेश पहुंचाया गया। वहीं समस्तीपुर प्रखंड के विक्रमपुर बांदे, हरपुर एलौथ आदि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लोगों को स्वास्थ्य को लेकर साइकिल के महत्व को बताया।

साथ ही कहा कि साइकिल चलाने से जहां स्वास्थ्य तंदुरुस्त रहता है, वहीं इसके चलाने से किसी भी प्रकार का पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होता है। यह एक योग की प्रक्रिया को भी पूरी करता है। साइकिल चलाने से शरीर के सभी भागों का बेहतर ढंग से योगाभ्यास होता है।

डीएचएस के डीपीसी डॉ. आदित्य नाथ झा ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को साइकिल फॉर हेल्थ के बारे में बताया गया। लोगों को इसके महत्व के अलावे पर्यावरण की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा आदि की जानकारी भी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *